बूढ़ा केदार क्षेत्र के जंगल में विदेशी नागरिक के रास्ता भटकने की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे के नेतृत्व में टीम गठित कर बचाव दल किया गया रवाना*
*विदेशी नागरिक को सकुशल किया गया बरामद_*
*विदेशी नागरिक गंगोत्री से निकला था पैदल और भटक गया था रास्ता*
नई टिहरी 28.09.2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि मेड मारवाड़ी क्षेत्र के ऊपर जंगल में एक विदेशी नागरिक रास्ता भटककर फंस गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए टिहरी पुलिस द्वारा तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया तथा एसडीआरएफ टीम को सूचित करते हुए पुलिस टीम को रेस्क्यू हेतु मौके पर रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा मेड मारवाड़ी क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों से जानकारी जुटाते हुए विदेशी नागरिक के संबंध में पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि उक्त विदेशी नागरिक को कुंडाली क्षेत्र में स्थित एक छानी में एक व्यक्ति द्वारा देखा गया था। सूचना के आधार पर पुलिस एवं रेस्क्यू टीम द्वारा संभावित स्थान की ओर तलाश एवं रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था।
इसी दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि उक्त विदेशी नागरिक मेड स्थित हरे कृष्णा आश्रम पहुंच गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल आश्रम पहुंची और विदेशी नागरिक को सकुशल अपने संरक्षण में लिया।
पुलिस द्वारा विदेशी नागरिक का हालचाल पूछने के साथ ही उसकी पहचान एवं यात्रा संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई। पूछताछ में उसने अपना नाम Ivan Ogleznev पुत्र Aleksey, निवासी Apartment No. 2, House No. 4, Molchany, Votkinsky, Udmurtskaja, Russia बताया।
पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि विदेशी नागरिक गंगोत्री से पैदल चला था और रास्ता भटक कर बूढ़ा केदार के जंगल में पहुंच गया था।
पुलिस द्वारा किए गए प्राथमिक परीक्षण एवं पूछताछ में विदेशी नागरिक स्वस्थ एवं सुरक्षित पाया गया। उसके वीजा दस्तावेजों की जांच करने पर वीजा की वैधता 19.12.2024 को समाप्त होना पाया गया।
विदेशी नागरिक को सकुशल पुलिस थाना लाया जा रहा है तथा प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई एवं संबंधित प्रक्रिया प्रचलित है।
पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम के समन्वय से चलाए गए प्रयासों के फलस्वरूप विदेशी नागरिक को सुरक्षित बरामद किया गया।
*रेस्क्यू टीम*
– निरीक्षक अजय कुमार
– उपनिरीक्षक संजीत कुमार
– हेड कांस्टेबल मनीष
– हेड कांस्टेबल लक्ष्मण
– कांस्टेबल दीपक




