Saturday, April 18, 2026
HomeTrending Nowमौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते जनपद में कल बंद रहेंगे...

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान को देखते जनपद में कल बंद रहेंगे सभी विद्यालय

(देवेंन्द्र चमोली)
रुद्रप्रयाग- मौसम विभाग ने कल भारी वारिस की चेतावनी जारी की है। जिसे देखते हुये जिला प्रशासन ने कल सभी विद्यालयों में अवकास की घोषणा की है।
अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल ने अवगत कराया कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार कल दिनांक 24 अगस्त, 2023 को भारी बारिश की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कल दिनांक 24 अगस्त, 2023 को भारी वर्षा की सम्भावना के मधयनजर जनपद के कक्षा 1 से 12 तक के समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों तथा आंगनबाडी केन्द्रो में अवकाश घोषित किया गया है । उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी एव जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास रुद्रप्रयाग को भी स्कूलों व आंगनबाडी केन्द्रों को सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments