Sunday, June 21, 2026
HomeStatesUttarakhandहत्या से मचा हड़कंप : युवक ने परिवार की 3 महिलाओं को...

हत्या से मचा हड़कंप : युवक ने परिवार की 3 महिलाओं को उतारा मौत के घाट

पिथौरागढ़, उत्तराखंड़ के पिथौरागढ़ जनपद में तिहरे हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, मिल रही जानकारी के मुताबिक राजस्व क्षेत्र तहसील गंगोलीहाट के ग्राम बर्सुम में संतोष राम पुत्र मोहन राम उम्र 40 वर्ष ने अपनी ताई हेमंती देवी उम्र 65 वर्ष उसकी बहू रमा देवी उम्र 24 वर्ष व हेमंती देवी की लड़की माया उम्र 20 वर्ष की गला रेतकर हत्या कर दी संतोष राम अपनी पत्नी चंद्रा देवी के साथ फरार है । सभी सीमावर्ती थाना/चौकी/ बैरियर को चैकिंग हेतु अलर्ट कर दिया गया है। मौके पर जिला प्रशासन व पुलिस मौजूद है। मृतकों का पंचायतनामा/पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त की तलाश जारी है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में उस समय सनसनी फैल गई जब 3 महिलाओं हत्या की जानकारी लोगों को लगी। बताया जा रहा है कि एक युवक ने परिवार के तीन सदस्यों का बेहरमी से कत्ल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक जिले के गंगोलीहाट तहसील के एक युवक ने अपनी ताई, ताई की बेटी और बहू की हत्या कर दी। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामला बुरसम गांव का बताया जा रहा है। आरोपी संतोष राम हत्या करने के बाद फरार है। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments