Tuesday, June 23, 2026
HomeStatesUttarakhandजंगल में संदिग्ध परिस्थितियों मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप, हत्या की...

जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

डोईवाला, देहरादून के डोईवाला भानियावाला क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, यहां मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास कोठारी मोहल्ले के जंगल में एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक टिहरी निवासी बताया जा रहा है, जो हाल में भानियावाला में किराए पर रहता था। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल राजेश शाह व चौकी इंचार्ज उत्तम रमोला ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments