Monday, June 16, 2025
HomeStatesUttarakhandउत्तराखंड : सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, 4 बच्चों की...

उत्तराखंड : सिलेंडर फटने से घर में लगी आग, 4 बच्चों की जिंदा जलकर मौत

विकासनगर।  विकासनगर के त्यूणी क्षेत्रान्तर्गत मकान में गुरुवार शाम गैस सिलेंडर फटने के कारण आग लगने से हड़कंप मच गया। 2 परिवारों के 4 मासूमों की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर त्यूणी व मोरी फायर स्टेशन से दमकल वाहन मौके पर पहुंची। विकासनगर के त्यूणी बाजार में पुल के पास गैस सिलेंडर फटने से एक 4 मंजिला मकान में भीषण आग लग गई।  सिलेंडर के फटने के बाद मकान धू-धू कर जल रहा है। मकान के अंदर चार बच्चों के फंसे होने की आशंका व्यक्त की गई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व स्थानीय लोग आग बुझाने में लगे हुए हैं। लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
जानकारी के अनुसार, टोंस नदी के पुल के पास सूरत राम जोशी का घर है। वे शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। घर के अंदर कई परिवार रहते हैं। शाम करीब पांच बजे घर में अचानक आग लग गई। घर से आग की लपटें निकलती देख वहां अफरा-तफरी मच गई। जो बच्चे फंसे हैं उनके नाम सोनम(9), रिद्धि(10), मिष्टी(5) और सेजल( ढाई वर्ष) बताए जा रहे हैं। उत्तरकाशी से भी एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी मंगाई गई।
बताया जा रहा है कि लोगों की सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन उसमें पानी नहीं होने के कारण तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका। जिसके चलते आग और विकराल हो गई। इसके बाद वहां लोगों ने हंगामा कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments