Monday, June 16, 2025
HomeStatesUttarakhandविभिन्न संगठनों द्वारा रेखा जोशी को किया गया सम्मानित किया

विभिन्न संगठनों द्वारा रेखा जोशी को किया गया सम्मानित किया

पिथौरागढ़, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कि पूर्व संध्या पर सामाजिक कार्यकर्ता जुगल किशोर पांडेय की सार्थक पहल पर आदर्श प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को निःशुल्क कौशल विकास की शिक्षा देकर अंग्रेजी विषय में प्रवीण बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देनेवाली श्रीमती रेखा जोशी को विभिन्न संगठनों द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुये वक्ताओं ने कहा कि श्रीमती रेखा जोशी ने ग्रामीण अंचल के बच्चों को पूर्ण मनोयोग के साथ अंग्रेजी की शिक्षा देकर उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, कार्यक्रम में डा. गुरुकुलानन्द कच्चाहारी, सोनम पाण्डे, डी.एस भंडारी, नरेन्द्र गुरंग, धनीराम चन्याल, जावेद खान, बुद्धिबल्लभ महू, गोविंद बल्लभ उपाध्याय, बसंत मेहता, मथुरादत्त चौसाली, सुभाष जोशी आदि मौजूद रहे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments