Tuesday, August 4, 2026
HomeStatesUttarakhandनशा तस्करी में 19 साल की लड़की गिरफ्तार

नशा तस्करी में 19 साल की लड़की गिरफ्तार

देहरादून, नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी करते एक 19 साल की लड़की को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 101 ग्राम स्मैक बरामद हुई है जिसकी अनुमानित कीमत ₹10 लाख रुपए बताई जा रही है।
मामले में एसपी सिटी सरिता डोभाल ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़की जसपुर की रहने वाली है। वह बरेली से स्मैक लाकर देहरादून में सप्लाई करती थी। वह महीने में 5 वीं बार स्मैक लेकर देहरादून में सप्लाई करने आ रही थी लेकिन जिसको स्मैक देनी थी वह उसे लेने नहीं आया जिसके बाद दोस्त मैं को आईएसबीटी क्षेत्र के आसपास बेचना चाहती थी लेकिन isbt में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लड़की ने शाहरुख नाम के युवक को स्मैक बेचने की बात कही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments