Monday, May 6, 2024
HomeStatesUttarakhandपूर्व ब्लाक प्रमुख और भाजपा नेत्री बीना बहुगुणा का निधन

पूर्व ब्लाक प्रमुख और भाजपा नेत्री बीना बहुगुणा का निधन

देहरादून, उत्तराखण्ड़ राज्य प्राप्ति आंदोलन की सक्रिय नेता और राज्य आंदोलनकारी बीना बहुगुणा अब हमारे बीच नहीं रहीं, पूर्व रायपुर ब्लॉक प्रमुख, पूर्व प्रधान रायपुर एवं भाजपा तपोवन मंडल अध्यक्ष बीना बहुगणा की का निधन हो गया है । वो काफ़ी समय से बीमार थी वे अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गई है,

रायपुर विधानसभा में ऐसा कोई नहीं था हो बीना बहुगुणा को नहीं जनता था आज एक प्रभावी नेत्री उत्तराखंड ने खो दी | रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बीना बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक जताया है उनके अनुसार आज एक बेहतरीन नेत्री और इंसान को हमने खो दिया हैं | विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया | उनके पति एवं उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में ला डिपार्टमेंट के प्रधानाचार्य उनके पति राजेश बहुगुणा ने बताया कि कुछ दिन पहले वह डेंगू से पीड़ित थी। उनका इलाज महंत इंद्रेश अस्पताल में चल रहा था। उनके शरीर में मल्टी ऑर्गन फेलियर के कारण सोमवार की देर शाम चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

देहरादून में रायपुर विधानसभा क्षेत्र में बीना बहुगुणा राजनीतिक दृष्टि से भी काफी सक्रिय थी। लोगों से मिलना जुलना, एक दूसरे के दुख दर्द में शामिल होना उनकी आदत में शुमार था। इसी का नतीजा ये रहा कि वह नालापानी ग्राम सभा की प्रधान रही। रायपुर ब्लाक की प्रमुख भी रही। वर्तमान में वह भाजपा तपोवन मंडल अध्यक्ष थीं। वह अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका एक पुत्र एक पुत्री है। पुत्री हिमाचल में जज है।
बताते चलें कि बीना बहुगुणा बेहद हंसमुख और मिलनसार महिला थी। उन्होंने पृथक उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई व जलूस प्रदर्शन से लेकर जेल भरो आंदोलन में हमेशा आगे रही। वह उत्तराखण्ड क्रांति दल में महिला संगठन की अध्यक्ष भी रही। वह संयुक्त संघर्ष समिति में सुशीला बलूनी के साथ कार्यकारिणी में भी रही। वह नालापानी की महिला सीट से प्रधान बनी और अपने पिछले कार्यकाल के दौरान बीजेपी से प्रभावित होकर उक्रांद छोड़ बीजेपी की सदस्यता गृहण कर रायपुर से ब्लॉक प्रमुख बनी।
बीना बहुगुणा के निधन की खबर सुनकर सभी राज्य आंदोलनकारियों से लेकर सभी समाजसेवियों एवम उनके समर्थकों में शोक की लहर है। राज्य आंदोलनकारी मंच के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी महासचिव रामलाल खंडूड़ी के साथ प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती ने शोक जताते हुए कहा कि हमारी संघर्ष की साथी का यूं बीच में छोड़कर जाना हम सभी प्रदेश वासियों के लिए बहुत ही बड़ा आघात है।
रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बीना बहुगुणा के निधन पर गहरा शोक जताया है उनके अनुसार आज एक बेहतरीन नेत्री और इंसान को हमने खो दिया हैं | विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया | उनका अन्तिम संस्कार आज मंगलवार को हरिद्वार में किया जायेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments