Saturday, April 12, 2025
HomeTrending Nowचमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से मकान हुआ ध्वस्त, एक महिला की...

चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से मकान हुआ ध्वस्त, एक महिला की मौत,मलबे में दबे लोग,रेस्क्यू जारी

शनिवार को जनपद नियंत्रण कक्ष द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि थराली पैनगढ़ में दो से तीन मकानों में मलवा आ गया है जिसमें 3 से 4 लोगों के दबे होने की सम्भावना है।

उक्त सूचना पर सेनानायक SDRF,मणिकांत मिश्रा द्वारा SDRF रेस्क्यू टीम को तत्काल घटनास्थल पर त्वरित रेस्क्यू हेतु रवाना करने के लिए निर्देशित किया गया।

उक्त आदेश के अनुपालन में पोस्ट अगस्तमुनि से हेड कांस्टेबल हरीश बंगारी के हमराह टीम रेस्क्यू हेतु तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल पर पहुंची

चमोली के पैनगड़ में दिनांक कल देर रात भूस्खलन होने से तीन मकानों को भारी क्षति पहुंची है।जिसमे एक महिला की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई है।दो घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिए गए हैं।दो व्यक्ति मकान के अंदर दबे है।जिनका रेस्क्यू चल रहा है *पैनगढ़ से अभी तक प्राप्त जानकारी अनुसार:-*

*मृतका-* बंचुली देवी उम्र 70 वर्ष

*घर के अंदर फंसे हुए व्यक्तियों का विवरण :-*

1-घनानंद
2-देवानन्द

*व्यक्तिगत कार से CHC थराली भेजे गए व्यक्तियों का विवरण:-*

1-शांति देवी उम्र 35 वर्ष

2-योगेश पुत्र शांति देवी उम्र 15 वर्ष

उक्त दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments