Tuesday, June 23, 2026
HomeStatesUttarakhandहाईवे पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन सवारों को एसडीआरएफ...

हाईवे पर कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, तीन सवारों को एसडीआरएफ ने बचाया

ऋषिकेश, लगातार तेज एवं रूक रूक कर हो रही बारिश के बीच ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूलर के समीप सोमवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। उसमें सवार तीन व्यक्तियों को विषम परिस्थितियों में एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाला। तीनों को एंबुलेंस से चिकित्सालय पहुंचाया।
थाना मुनिकीरेती के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि सोमवार की मध्य रात्रि एसडीआरएफ को पुलिस चौकी व्यासी ने सूचित किया गया कि गूलर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। जिसके रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments