Tuesday, June 23, 2026
HomeStatesUttarakhandअल्मोड़ा जा रही केमू की बस दो गांव के पास खाई में...

अल्मोड़ा जा रही केमू की बस दो गांव के पास खाई में पलटी, आधा दर्जन सवारियां चोटिल

हल्द्वानी, अल्मोड़ा जा रही दो गांव से कुछ आगे केमू की एक बस पलटने से आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए हैं। घायलों को निजी गाड़ी में हल्द्वानी के बेस चिकित्सालय के लिए रवाना किया गया है।
हल्द्वानी से अल्मोड़ा जा रही बस में तकरीबन तीन दर्जन लोग सवार बताए जा रहे हैं, बस में सवार अन्य लोगों को चोटें नहीं आईं है, घटना की सूचना मिलते ही ज्योलीकोट पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहायता से खाई से लोगों को निकालने का काम शुरू किया। बस खाई में पलटने के बाद चालक मौके से फरार हो गया है, गनीमत यह रही कि खाई में खड़े पेड़ों से अटक कर बस नीचे जाने से बच गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments