पेपर लीक प्रकरण में 29वीं गिरफ्तारी : एसटीएफ ने लोहाघाट प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को किया गिरफ्तार

0
703

देहरादून, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में लगातार गिरफ्तारियों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है, पेपर लीक मामले में एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में आज एसटीएफ ने चंपावत जिले के लोहाघाट प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने अब तक कार्यवाही करते हुए 29वीं गिरफ्तारी की है।

एसटीएफ ने हाकम गैंग के बाद कुमाऊं क्षेत्र में अलग अलग रिजोर्ट में नकल कराने वाले गैंग के सदस्यों को गिरफ्तार किया जा रहा है। आज एसटीएफ ने चंपावत जिले के लोहाघाट प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुमाऊं क्षेत्र के दो अलग अलग रिजोर्ट में 60 से ज्यादा अभ्यार्थियों को नकल कराई थी। अभी आरोपी से पूछताछ चल रही है।

एसटीएफ नकल माफियाओं के खिलाफ गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी रखे हुए है। एसटीएफ ने कुमाऊं के दो रिजॉर्ट में सैकड़ों अभ्यर्थियों की नकल की पोल खोल दी है। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह के अनुसार पीसीओ चलाने से लेकर छोटे इलेक्ट्रॉनिक्स सामान बेचते बेचते राजकीय प्राथमिक विद्यालय, लोहाघाट में बेसिक शिक्षक बने बलवंत सिंह रौतेला को नकल कराने वाले गैंग का सदस्य होने पर गिरफ्तार किया है।

इधर, अभी तक एसटीएफ की जांच का दायरा आयोग के जिम्मेदार लोगों तक न पहुंचने से सोशल मीडिया में भी तरह-तरह चर्चाएं तेज हो रखी हैं, लोगों का मानना है कि इसमें कई बड़े लोग शामिल हो सकते हैं, जिन पर अभी कार्रवाही होनी बाकी है |