उत्तराखंड़ बोर्ड का रिजल्ट हुआ जारी, छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर देखे रिजल्ट

0
565

“हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल तो इंटर में देहरादून की अनुष्का ने किया टॉप”

 

देहरादून, उत्तराखंड़ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर दिया है।कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा हो गई है। हाईस्कूल में बागेश्वर के कमल सिंह तो इंटर में देहरादून की अनुष्का ने टॉप किया है।

उत्तराखंड़ बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी शिक्षा मंत्री एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में UBSE UK Board 10th, 12th Result 2025 एक साथ जारी किया गया है। इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी गई है, उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा 10वी और 12वी कक्षा का रिजल्ट बोर्ड के सभागार में सभापति मुकुल कुमार सती ने किया रिजल्ट घोषित, हाई स्कूल की परीक्षा में कमल सिंह चौहान विवेकानंद मंडल शेर बागेश्वर एवं जतिन जोशी कुसुमखेड़ा हल्द्वानी नैनीताल मैं हाईस्कूल परीक्षा में 496 अंक प्राप्त कर 99.20% अंक प्राप्त कर प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ सूची में संयुक्त रूप से सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है l

वहीं कनकलाता न्यू टेहरी गढ़वाल में 495 अंक वी 99.02% अंक प्राप्त कर प्रदेश की संयुक्त श्रेष्ठ सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त कर बालिकाओं सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है, दिव्यम गोस्वामी गणेश दत्त उत्तरकाशी अगस्त मुनि रूद्रप्रयाग् यह तथा दीपा जोशी नानकमत्ता उधम सिंह नगर ने हाई स्कूल परीक्षा में 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश की सरिशा सूची में तृतीय स्थान प्राप्त किया l

इंटरमीडिएट की परीक्षा में कल परीक्षाफल 83.30% है इसमें बालकों का उत्तरण 80.10% तथा बालिकाओं का उत्तरण 86.20% रहा है।

इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान अनुष्का राणा देहरादून में 493 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।वही केशव भट्ट देहरादून तथा कोमल कुमारी गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर उत्तरकाशी ने इंटरमीडिएट में 489 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। आयुष सिंह रावत आवास विकास ऋषिकेश देहरादून में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 484 अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

छात्र-छात्राएं उत्तराखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट उत्तराखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं, ऑफिशियल वेबसाइट का पता ubse.uk.gov.in है।

बोर्ड के अनुसार इस वर्ष हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 2,23,403 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से कक्षा 10वीं के लिए 1,13,238और कक्षा 12वीं के लिए 1,09,713 छात्रों ने परीक्षा दी थी।

 

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2025 का रिजल्ट देखने के लिये नीचे दिए नंबर पर एसएमएस भी कर सकते हैं. एसएमएस से परिणाम पाने के लिये दसवीं कक्षा के लिये अपने फोन पर टाइप करें UK10 उसके बाद स्पेस दें फिर अपना रोल नंबर लिखें जैसे उदाहरण के लिये आपका रोल नंबर है 456789 तो अपने फोन पर टाइप करें UK10 456789 और भेज दें 56263 पर. ऐसे ही कक्षा बारह के परिणाम एसएमएस से पाने के लिये टाइप करें UK12 और भेज दें 56263 पर. ऐसा करने से घोषित होने के बाद आपका परिणाम आपके रजिस्टर्ड नंबर पर भेज दिया जाएगा।

 

*कैसे चेक करें उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट :*

इसके लिए उत्तराखंड बोर्ड की वेबसाइट- uaresults.nic.in पर जाएं –

-यहां 10वीं या 12वीं वीं एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें

-इसके बाद अपना रोल नंबर यहां एंटर करें

-इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा

-रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीन का प्रिंट अवश्य लें