शिवभक्तों पर महादेव का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. सावन महीना शुरू होते ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों से श्रद्धालु अपनी कावड़ लेकर उत्तराखंड आ रहे हैं. कोरोना के दो साल बाद जब कावड़ यात्रा खोली गई, तो लोग तरह-तरह की कांवड़ लेकर हरिद्वार से रवाना होते दिखे. ऐसा ही नजारा हर की पौड़ी में देखने को मिला. जहां दिल्ली से आए युवा कांवड़ियों ने कांवड़ को करीब सवा लाख रुपये के नोटों से सजाया है. वहीं, कावड़ में नोट लगे देख लोगों ने उसके साथ अपनी सेल्फी भी ली. यह कांवड़ लोगों के बीच कौतुहल का विषय बना हुआ है. बनाने में लगा इतना समय
इस कांवड़ को दिल्ली से आए 6 लोगों के ग्रुप ने बनाया था. कांवड़ को तैयार करने में करीब 10 घंटे लगे. इस पर 100 और 20 के नोट लगे हैं. जानकारी के मुताबिक, इस कांवड़ में कुल 1 लाख 21 हजार रुपये लगे. वहीं, लोगों की नजर जब इस कांवड़ पर पड़ी तो उनकी आंखें चमक उठी. लोग इस कांवड़ के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करने लगे. हरिद्वार में अलग-अलग तरह के कांवड़ देखने को मिल रहे हैं. तिरंगा कांवड़, केदारनाथ कांवड़, राम मंदिर कांवड़ आदि को देखने के लिए लोगों की भीड़ अब कांवड़ पटरी और हाईवे पर लग रही है. इसके अतिरिक्त शिव पार्वती की विशालकाय मूर्ति लेकर भी शिव भक्त कांवड़ यात्रा में पहुंच रहे हैं. इस कावड़ यात्रा में अलग-अलग शिव के रूप और अलग-अलग कावड़ियों के रंग देखने को मिल रहे हैं.
हरिद्वार में दिल्ली के भोलो ने बनाई नोटो की कावड़
1 लाख 21 हजार रुपए के कावड़ पर लगाए नोट🙏🙏🙏🙏#haridwar #kawaryatra2022 #HarHarMahadevॐ pic.twitter.com/6zm6lBa72t— Avinash Singh Rathore (@being__shiva__) July 19, 2022




