Monday, July 27, 2026
HomeStatesUttarakhandहरिद्वार के संत जायेंगे लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण...

हरिद्वार के संत जायेंगे लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के बनेंगे साक्षी

हरिद्वार, यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह के हरिद्वार के संत साक्षी बनेंगे। कल शुक्रवार को लखनऊ में होने वाले समारोह के लिए हरिद्वार के संत सुबह जौलीग्रांट से चार्टर प्लेन से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

यूपी में योगी आदित्यनाथ दूसरी बार बतौर मुख्यमंत्री सत्ता संभालने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और साधु-संत सम्मिलित होंगे। हरिद्वार और ऋषिकेश से कई प्रमुख संत समारोह में शामिल होंगे। हरिद्वार से अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पुरी, निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी, स्वामी बालकानंद गिरी, चिदानंद मुनि, पतंजलि योगपीठ से आचार्य बालकृष्ण शपथ समारोह में जाएंगे। उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों से साधु-संत लखनऊ पहुंचेंगे। बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ आए थे। संत योगी आदित्यनाथ के लिए प्रसाद रूप में गंगाजल और रुद्राक्ष की माला लेकर जाएंगे। उनके कारण पूरे विश्व में भगवा का डंका बज रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments