Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandब्रांच मैनेजर पर ईट से कर्मचारी ने किया हमला, फिर चार लाख...

ब्रांच मैनेजर पर ईट से कर्मचारी ने किया हमला, फिर चार लाख लेकर हुआ फरार

हरिद्वार, जनपद के रुड़की में गंगनहर कोतवाली के प्रीत विहार स्थित एक फाइनेंस कंपनी के ब्रांच मैनेजर पर कंपनी के ही एक नवनियुक्त कर्मचारी ने हमला कर घायल कर दिया।

साथ की कंपनी में रखी तिजोरी से चार लाख रुपये लेकर फरार हो गया। ब्रांच में मैनेजर भंवर लाल सैनी ने बताया कि कर्मचारी डेढ़ माह पूर्व आया था। उसका नाम मुनी राम निवासी अमरोहा है। वह सोमवार सुबह के समय स्टाफ के साथ कलेक्शन के लिए चला गया था। लेकिन मुनीराम कुछ समय बाद वापस आ गया, उसने बताया कि उसकी दादी एक्सपायर हो गई है। इस पर ब्रांच मैनेजर ने उसे कहा कि वह घर चला जाए, लेकिन वह घर नहीं गया। जब ब्रांच मैनेजर कंप्यूटर पर काम कर रहा था, उसी दौरान कर्मचारी ने तोलिए से उनका मुंह बांध दिया और ईट से सिर पर वार कर दिया। जिससे वह घायल होकर नीचे गिर गए।

कर्मचारी तिजोरी से चार लाख लेकर फरार हो गया। घायल मैनेजर को सिविल अस्पताल रुड़की लाया गया है। ब्रांच मैनेजर के सिर पर गहरी चोट लगी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments