Monday, October 7, 2024
HomeStatesUttarakhandखास खबर : मैक्स खाई में गिरी, बारात से लौट रहे 14...

खास खबर : मैक्स खाई में गिरी, बारात से लौट रहे 14 बारातियों की मौत

 

टनकपुर, उत्तराखण्ड़ के चंपावत टनकपुर हाई वे से सड़क दुर्घटना की खबर आई है, जहां एक सड़क हादसे में बारात से लौट रहे 14 बारातियों की मौत हो गई । वाहन में कुल 16 लोग सवार थे।
टनकपुर-चम्पावत हाईवे से जुडने वाली सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर बारातियों से भरी मैक्स खाई में जा समाई। गंभीर रूप से घायल चालक तथा एक अन्य व्यक्ति को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं।
दुर्घटना बुुड़म से लगभग तीन किलोमीटर आगे हुई।
मिली जानकारी के अनुसार मैक्स वाहन संख्या-यूके 04,टीए- 4712 में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में हुई शादी में शामिल होकर घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि बीती रात 3 बजकर 20 मिनट के आस-पास मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। सभी लोग ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होने गए थे। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।
सभी 14 शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। इनमें से चालक की हालत ज्यादा गंभीर है।
मृतक ककनई के डांडा और कठौती गांव के हैं। दुर्घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। माना यह जा रहा है कि मैक्स में क्षमता से अधिक सवारी होने से दुर्घटना हुई है
हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची चल्थी पुलिस की टीम ने एसडीआरएफ के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जो अभी जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments