Monday, June 22, 2026
HomeStatesUttarakhandदिल्ली की डिप्टी स्पीकर राखी बिड़ला पहुंची हल्द्वानी, AAP प्रत्याशी समित टिक्कू...

दिल्ली की डिप्टी स्पीकर राखी बिड़ला पहुंची हल्द्वानी, AAP प्रत्याशी समित टिक्कू के लिए किया जनसंपर्क

(चन्दन सिंह बिष्ट)

हल्द्वानी, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली की डिप्टी स्पीकर राखी बिड़ला उत्तराखंड दौरे पर पहुंची हैं. शनिवार को राखी बिड़ला ने हल्द्वानी विधानसभा प्रत्याशी समित टिक्कू के समर्थन में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया.
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022को लेकर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं का उत्तराखंड दौरा जारी है. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी की दिल्ली से विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला शनिवार को हल्द्वानी पहुंची. उन्होंने हल्द्वानी विधानसभा के आप प्रत्याशी समित टिक्कू के पक्ष में जनसंपर्क किया. राखी बिड़ला आगामी 12 फरवरी तक उत्तराखंड की विभिन्न विधानसभाओं में जाकर चुनाव-प्रचार में भाग लेंगी ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments