Sunday, October 6, 2024
HomeStatesUttarakhandहल्द्वानी और लालकुआं में उम्मीदवारों का चयन करने में डर रही है...

हल्द्वानी और लालकुआं में उम्मीदवारों का चयन करने में डर रही है भाजपा: बल्यूटिया

*चन्दन सिंह बिष्ट *

हल्द्वानी। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछले 5 सालों में सिर्फ मुख्यमंत्री बदलने का काम करने वाली पार्टी अब विधायक के उम्मीदवारों का चयन करने में भी डर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता से भाजपा बुरी तरह डरी हुई है। यही वजह है कि भाजपा हल्द्वानी और लालकुआं जैसी विधानसभाओं में प्रत्याशी घोषित करने से डर रही है।
बल्यूटिया ने कहा कि भाजपा के पास नैनीताल विधानसभा में कोई उम्मीदवार नहीं था। इसलिए भाजपा ने पहले कांग्रेस पार्टी के हेम आर्य को टिकट का झांसा देकर अपनी पार्टी में शामिल कर लिया। उसके बाद हेम आर्य को धोखा देकर सरिता आर्य को पार्टी में शामिल कर उन्हें टिकट दे दिया। भीमताल में भाजपा ने अपने ही पार्टी के दावेदारों और कार्यकर्ताओं को धोखा देकर निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा को अपने यहां शामिल कर टिकट दे दिया। खास बात यह कि पिछले 5 साल तक भाजपा सरकार ने कोई कार्य नहीं किए। इसीलिए सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने चुनाव लड़ने से ही इनकार कर दिया। भाजपा को अपने कई सिटिंग विधायकों के टिकट काटने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा के चाल चरित्र को पूरी तरह समझ चुकी है। जनता पूरी तरह कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मन बना चुकी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments