Thursday, June 4, 2026
HomeStatesUttarakhandअल्मोड़ा की पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी ने थामा कांग्रेस का हाथ

अल्मोड़ा की पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी ने थामा कांग्रेस का हाथ

देहरादून, जनपद की पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी ने कांग्रेस में वापसी की है। उन्होंने देहरादून में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में नगर के व्यवसायी प्रकाश रावत के साथ पार्टी की सदस्यता ली। पूर्व सीएम हरीश रावत समेत अन्य कांग्रेसियों ने दोनों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कांग्रेस नेता और पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. विजय जोशी के निधन के बाद उनकी पत्नी शोभा जोशी दो बार अल्मोड़ा पालिका की अध्यक्ष रही हैं। उन्होंने पालिका अध्यक्ष का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीता था। वह विभिन्न जन संगठनों के साथ भी जुड़ी रही। वर्ष 2011 में शोभा जोशी अमिताभ बच्चन के प्रसिद्ध शो कौन बनेगा करोड़पति में भी आ चुकी हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments