Tuesday, August 25, 2026
HomeStatesUttarakhandगौला पार क्षेत्र के युवाओं का शिष्टमंडल मिला मुख्यमंत्री से

गौला पार क्षेत्र के युवाओं का शिष्टमंडल मिला मुख्यमंत्री से

(मुन्ना अंसारी)

लालकुआँ, गोला पार क्षेत्र के वर्ष 2009 से वन भूमि में निवास कर रहे व्यक्तियों को ग्राम पंचायत क्षेत्र से बाहर कर दिया गया है, वनभूमि को ग्राम पंचायत में शामिल किये जाने की माँग को लेकर गौला पार क्षेत्र के युवाओं का शिष्टमंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिला ।
इस दौरान समाजसेवी युवाओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि यहाँ निवास करने वाले सैकड़ों लोगों को विकास की मुख्यधारा से वंचित किया जा रहा है वन भूमि में ग्राम पंचायत की योजनाएं लागू ना होने से एक बहुत बड़ा वर्ग प्रतिस्पर्धा से वंचित रह गया है, जिसमें सड़क, नाली, किसान सम्मान योजना आदि योजनाओं का लाभ वहाँ के निवासियों को नहीं मिल पा रहा है | जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया क्षत्रिग्रस्त गौला पुल का स्थलीय निरीक्षण

हल्द्वानी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार प्रातः क्षत्रिग्रस्त गौला पुल का स्थालीय निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होेने कहा गौला पुल पूरे क्षेत्र के आवागमन के लिए अतिमहत्वपूर्ण है। जिस दिन से यह पुल क्षत्रिग्रस्त हुआ है उसी दिन से हमारा प्रयास है कि पुल जल्द से जल्द चालू किया जा सके। नियमों को शिथिल किया गया है। पुल का कार्य युद्धस्तर पर होगा ताकि पुल जल्द चालू हो सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार जनता के साथ है प्रभावितों की हरसम्भव मदद की जायेगी। उन्होने कहा मूलभूत सुविधाएं विद्युत, पेयजल, सड़क, स्वास्थ तुरन्त बहाल किये जा रहे है। सरकार आपदा कार्यो की लगातार मॉनिटरिंग भी कर रही है। निरीक्षण दौरान प्रभारी एंव ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धनसिंह रावत, मेयर डॉ. जोगेन्द्र पाल सिंह रौतेला, मण्डलायुक्त सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित |Uttarakhand Video गौला पुल के निरीक्षण के बाद आपदा पर क्या बोले मुख्यमंत्री,  देखिए - Mirror Uttarakhand

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments