Thursday, June 25, 2026
HomeTrending Nowआन्दोलनरत कर्मचारियों ने बिना अन्न ग्रहण किये जताया विरोध

आन्दोलनरत कर्मचारियों ने बिना अन्न ग्रहण किये जताया विरोध

हरिद्वार 31 जुलाई (कुलभूषण ) चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य ने आंदोलन के पांचवे चरण के दूसरे दिन अपनी डयूटी के दौरान बिना अन्न ग्रहण किये अपनी ड्यूटी की और महानिदेशालय निदेशालय आयूर्वेद विश्वविद्यालय को जगाने के लिए सांकेतिक नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया।

प्रदेश अध्यक्ष दिनेश लखेड़ा महामन्त्री सुनील अधिकारी एप्रदेश उपाध्यक्ष नेलसन अरोड़ाए गुरुप्रसाद गोदियाल संरक्षक मनवर सिंह नेगी ने कहा कि संघ को अब महानिदेशालय के प्रशासन पर बिल्कुल विश्वास नही है अभी तक वार्ता में समझौते की प्रति नही मिली है ना ही उद्यान विभाग की भांति कर्मचारियों को टेक्निकल करने हेतु कोई प्रक्रिया अपनाई जा रही है जल्द ही आंदोलन की नई रूपरेखा तैयार कर महानिदेशक महोदया को अवगत कराया जाएगा आंदोलन जब तक समाप्त नही होगा जब तक हमारी मांगे मानी नही जाती।

मंडल अध्यक्ष गढ़वाल राजेन्द्र रावत कुमाऊं मंडल अध्यक्ष भोपाल सिंह शाह उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नगदलीएमंगल लाल आर्य ने कहा कि हाई स्कूल और इंटर मीडिएट के कर्मचारियों के लिए कही न कहीं उम्मीद की एक किरण है कि कभी पदोन्नति हो जाये किन्तु हाई स्कूल से कम वाले कर्मचारियों की न तो कोई पदोन्नति हो सकती उन्हें तो उसी पद से सेवानिवृत्त होना है तो उन्हें कम से कम टेक्निकल कर उनका अगला ग्रैड पे4200 कर दिया जाए जिससे वो सम्मान पूर्वक सेवानिवृत्त हो सके।

सांकेतिक प्रदर्शन करने वालों में शिवनारायण सिंह राकेश भँवर मूलचंद चौधरी शीशपाल कामेंद्र मोहित मनोचा खुशाल मणि राजेन्द्र तेश्वर सचिन अनिता बाला सुदेश अजय रानी ममता संतोष नीलम रमेश चंद्र पंत इत्यादि थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments