Wednesday, May 1, 2024
HomeTrending Nowअब 15 जुलाई से सभी रूटों पर चलेंगी विश्वनाथ सेवा, 29 रूटों...

अब 15 जुलाई से सभी रूटों पर चलेंगी विश्वनाथ सेवा, 29 रूटों पर चलेगी बस सेवा, लोगों को मिलेगी राहत

ऋषिकेश, अब 15 जुलाई से पर्वतीय क्षेत्र के सभी रूटों पर विश्वनाथ सेवाएं शुरू हो जाएगी। बीते चार माह से सभी रूटों पर सेवाएं बंद होने से लोग परेशान थे। इससे जल्द गंतव्य तक पहुंचने वालों को राहत मिलेगी। कोरोना संक्रमण के चलते सभी रूटों पर सेवाएं शुरू न होने से लोग परेशान थे।

ऋषिकेश, देहरादून एवं हरिद्वार से प्रतिदिन 29 सेवाएं संचालित होती है। लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते सवारियां न मिलने से अधिकांश सेवाएं बंद कर दी गई। जिससे लोग परेशान थे। यातायात कंपनी के अध्यक्ष मनोज ध्यानी ने बताया कि विश्वनाथ सेवा संचालित करने को लेकर शुक्रवार को टीजीएमओ में बैठक कर सभी रूटों पर विश्वनाथ सेवा संचालित करने का निर्णय लिया गया। 15 जुलाई सभी रूटों पर सेवा संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि लगातार क्षेत्र से सेवा शुरू करने को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। जिसको लेकर कंपनियों ने सभी इलाकों में सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments