देहरादून में ‘विरासत हेरिटेज फेस्टिवल 2026’ का भव्य आगाज, छोलिया नृत्य और साजन मिश्रा के शास्त्रीय गायन ने मोहा मन

0
11

देहरादून। उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को संजोने वाले विश्व प्रसिद्ध “विरासत आर्ट एंड हेरिटेज फेस्टिवल-2026” का शुक्रवार को देहरादून में भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर ‘रिच’ (REACH) संस्था के अध्यक्ष आर.के. सिंह और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी समीर सिन्हा भी उपस्थित रहे।May be an image of one or more people and text

छोलिया नृत्य ने बांधा समां

सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत कुमाऊं के पारंपरिक और 1,000 वर्ष से भी अधिक पुराने छोलिया नृत्य के साथ हुई। चंदन बोहरा के नेतृत्व में आए नर्तक दल ने तलवारों की धार और युद्ध संगीत की ताल पर शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।May be an image of dancing, violin and text

पद्म भूषण पंडित साजन मिश्रा का शास्त्रीय गायन

प्रथम संध्या का मुख्य आकर्षण बनारस घराने के प्रख्यात शास्त्रीय गायक पद्म भूषण पंडित साजन मिश्रा का गायन रहा। उन्होंने अपने पुत्र स्वरांश मिश्रा के साथ जुगलबंदी में सुरों की रसधार बहाई। तबले पर अभिषेक मिश्रा और हारमोनियम पर पंडित धर्मनाथ मिश्रा ने संगत की। 300 साल पुरानी बनारस घराने की ख्याल शैली में हुई इस प्रस्तुति ने विरासत महोत्सव की पहली शाम को अविस्मरणीय बना दिया।May be an image of dancing and text

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here