अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मुंडाखेड़ा कलां में सामाजिक विज्ञान महोत्सव आयोजित

0
53

हरिद्वार , (कुलभूषण):पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज मुंडाखेड़ा कला लक्सर हरिद्वार विद्यालय में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल एवं सामाजिक विज्ञान विषय के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय स्तर पर सामाजिक विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संस्थाध्यक्ष सुभाष चंद्र वरिष्ठ द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। सामाजिक विज्ञान महोत्सव के अंतर्गत तीन प्रमुख प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।वर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन हेतु गठित निर्णायक मंडल में विनोद कुमार, ज्ञान प्रकाश शर्मा, सुषमा देवी, श्री अमित कुमार एवं डॉ. नीतू रस्तोगी सहित अन्य शिक्षक सम्मिलित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला समन्वयक डॉ. संतोष कुमार चमोला ने किया। उन्होंने सामाजिक विज्ञान महोत्सव के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनमें आलोचनात्मक चिंतन, तार्किक क्षमता, नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास एवं सहयोग की भावना को बढ़ावा देती हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक विज्ञान केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों को समाज, लोकतंत्र, इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था और अपने नागरिक दायित्वों को समझने का अवसर प्रदान करता है।
विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में इशांत ने प्रथम स्थान, वंश सैनी ने द्वितीय स्थान तथा कन्हैया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मॉडल प्रदर्शनी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में निदा ने प्रथम स्थान, राजनंदनी ने द्वितीय स्थान तथा अर्सलान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में मोइन ने प्रथम स्थान, शाहनवाज ने द्वितीय स्थान तथा देवश्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया1भाषण प्रतियोगिता में संगम में प्रथम स्थान, अर्सलान ने द्वितीय स्थान तथा मोहम्मद कैफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here