राजबीर सिंह बिष्ट के बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड का चेयरमैन निर्वाचित होने पर सम्मान

0
25

देहरादून, बार एसोसिएशन देहरादून द्वारा आज विधि भवन सभागार में सम्मानित अधिवक्ता एवं पूर्व सचिव, बार एसोसिएशन देहरादून राजबीर सिंह बिष्ट को बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के “चेयरमैन” के रूप में निर्वाचित होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है ।
समारोह मे राजबीर बिष्ट द्वारा अधिवक्ताओं से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा अधिवक्ताओं के हित में सकारात्मक रूप से कार्य करने का आश्वासन दिया l
इस अवसर पर बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष अनिल कुकरेती, सह-सचिव कपिल अरोड़ा, पदाधिकारी लता राणा, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद शर्मा, राजीव शर्मा (बंटू), बार काउंसिल ऑफ उत्तराखंड के सदस्यगण राकेश गुप्ता, रंजन सोलंकी, सुरेंद्र पुण्डीर, सुश्री रजिया बेग, राकेश नेगी, संग्राम सिंह पुंडीर तथा बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं द्वारा राजबीर बिष्ट को शुभकामनाएं दी गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here