Friday, August 14, 2026
HomeStatesUttarakhandपीएम श्री केवि आईएमए में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन

पीएम श्री केवि आईएमए में अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन

देहरादून, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भारतीय सैन्य अकादमी में विद्यालय के अलंकरण समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य रामचन्द के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
समारोह में विद्यालय की विद्यालय कप्तानों, उपकप्तानों एवं चारों सदनों के कप्तान एवं उपकप्तानों को उनके पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा विद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन को बनाए रखने की शपथ ली।
विद्यालय की मुख्य छात्र परिषद में विद्यालय के हेड बॉय के रूप में अर्णव सिंह राणा तथा विद्यालय की हेड गर्ल के रूप में अनुवेशा तोपाल को दायित्व सौंपा गया। खेलकूद कप्तान के रूप में बालिका वर्ग से तेजस्वी पवार तथा बालक वर्ग से सिद्धार्थ रावत को चुना गया।
अनुशासन कप्तान के रूप में अंशिका मिश्रा तथा अंशुमन सेमवाल ने जिम्मेदारी संभाली।
सांस्कृतिक कप्तान के रूप में सृष्टि चंद एवं पीयूष जोशी तथा स्वच्छता कप्तान के रूप में शगुन थापा एवं पीयूष राणा को नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में उपकप्तान के रूप में गार्गी भट्ट एवं शौर्य धामी का चयन किया गया।विद्यालय के चारों सदनों शिवाजी सदन, टैगोर सदन, रमन सदन एवं अशोक सदन के कप्तान एवं उपकप्तानों को भी उनके पदों की जिम्मेदारी प्रदान की गई। शिवाजी सदन से आरुषि नेगी एवं आतिर आर्फी, टैगोर सदन से अंकित रावत एवं निहारिका, अशोक सदन से यशवंत सिंह एवं तनीषा तथा रमन सदन से मनीष सिंह दानू एवं प्रकृति को सदन नेतृत्व का दायित्व सौंपा गया।
समारोह में विद्यार्थियों ने पद एवं दायित्व के अनुरूप कर्तव्य, अनुशासन, ईमानदारी और विद्यालय के प्रति निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लिया।
प्राचार्य मामचंद्र ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का नाम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, सेवा, अनुशासन और दूसरों के लिए आदर्श प्रस्तुत करने का अवसर है।
अलंकरण समारोह ने विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं उत्तरदायित्व की भावना को और अधिक सुदृढ़ किया।
कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ तथा सभी नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों ने विद्यालय के विकास एवं गौरव को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments