Thursday, August 13, 2026
HomeStatesUttarakhandकार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत तीन घायल

कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत तीन घायल

चंपावत, उत्तराखंड़ के चंपावत जिले से एक सड़क हादसे की खबर आई है, घटना में मंगलवार शाम को हुई जिसमें खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे के वक्त कार में चार लोग सवार थे। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही चंपावत कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस और एसडीआरएफ ने खड़ी पहाड़ी से नीचे उतरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला गया और 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल चंपावत पहुंचाया गया। अस्पताल में एक व्यक्ति को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, रेस्क्यू के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जबकि एक अन्य घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण उसे सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर किया गया है।पुलिस और एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई के चलते घायलों को समय रहते खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा सका। जिलाधिकारी ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments