बी एल त्रिपाठी अध्यक्ष के पी सिंह महासचिव निर्वाचित
गुजरात, गांधीनगर गुजरात में सम्पन्न एआईकेवीटीए के 25 वें दिवार्षिक अधिवेशन में केंद्रीय विद्यालय संगठन शिक्षकों के सबसे बड़े मंच के चुनाव सम्पन्न हुए दो दिन तक चले इस अधिवेशन का उद्घाटन आर एस एस के अखिल भारतीय राष्ट्रीय प्रचार प्रमुख सुवान्त रंजन द्वारा किया गया, इस अवसर पर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओ पर चर्चा के बाद सम्पन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर बी एल त्रिपाठी एवं महासचिव पद पर के पी सिंह निर्वाचित हुए! अन्य पदों पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं रविंद्र यादव महासचिव के. पी. सिंह, सहायक महासचिव (मुख्यालय) रूपेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष डी. के. सिंह,अमित कुमार,शिबू कुमार,बी. पी. मिश्रा,विवेक कुमार सक्सेना सहायक महासचिव जी. पी. राव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव विजय कुमार डोडिया, ,सुनील कुमार केसवानी,मनोज कुमार , सुरेंद्र कुमार सिंह, संगठन सचिव शैलेंद्र कुमार, प्रेस एवं प्रचार सचिव जी. डी. गुप्ता, जनसंपर्क सचिव भूपेंद्र मुडगल, अकादमिक सचिव एस. बी. टी. चार्युलु,,कल्याण सचिव सम्राट साहा, कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार, संयुक्त कोषाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार तिवारी,लेखा परीक्षक प्रथम दिनेश सिंह, लेखा परीक्षक द्वितीय एस. एन. सिन्हा विजयी घोषित हुए देर रात सम्पन्न चुनाव में विजेता प्रत्याशी की घोषणा चुनाव अधिकारी डी सिंह ने की, इस अवसर पर सहायक आयुक्त अहमदाबाद वेंकटेश प्रसाद, प्राचार्य पवन कुमार सुथार के वी गाँधीनगर पर्यवेक्षक के रूप में संगठन की ओर से मौजूद थे! नवनिर्वाचित महासचिव के पी सिंह ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षकों की उम्मीद पर खरा उतरने का सन्देश दिया! देहरादून संभाग के महासचिव डी एम लखेडा, अध्यक्ष नबील अहमद ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी को बधाई दीं और राष्ट्रीय अधिवेशन के आयोजक अहमदाबाद संभाग का आभार व्यक्त किया !
https://www.facebook.com/share/p/1BRHbWSMC8/

Recent Comments