Saturday, August 8, 2026
HomeStatesUttarakhandरुद्रप्रयाग में लगेगा रोजगार शिविर, सुरक्षा जवान, सुपरवाईजर के लिये 10वीं-12वीं पास...

रुद्रप्रयाग में लगेगा रोजगार शिविर, सुरक्षा जवान, सुपरवाईजर के लिये 10वीं-12वीं पास कर सकेंगे आवेदन

रुद्रप्रयाग – बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए रुद्रप्रयाग जनपद के सभी विकास खण्ड मुख्यालयों में भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से SIS India Ltd. के संयुक्त तत्वावधान में विशेष भर्ती शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने बताया कि यह शिविर ग्रामीण और शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। SIS एक बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो भारत के अलावा विदेशों में भी सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराती है। भारत सरकार की सूची में यह पांचवीं सबसे बड़ी रोजगार देने वाली और 31वीं सबसे बड़ी कर्मचारी सुविधा देने वाली कंपनी बन चुकी है।

शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाईजर और सुरक्षा अधिकारी के पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

 

*योग्यता इस प्रकार रखी गई है

सुरक्षा जवान पद के लिए अभ्यर्थी 10वीं पास हो, उम्र 19 से 40 वर्ष और लंबाई 168 सेंटीमीटर हो। वहीं सुपरवाईजर पद के लिए 12वीं पास, उम्र 19 से 40 वर्ष और लंबाई 170 सेंटीमीटर अनिवार्य है।

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को 10वीं की मार्कशीट और आधार कार्ड की फोटो कॉपी साथ लानी होगी। चयनित अभ्यर्थियों को 350 रुपये का ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद चयनित अभ्यर्थियों को देहरादून स्थित ट्रेनिंग सेंटर में रिपोर्ट करना होगा। वहां NDRF के तहत सभी प्रशिक्षुओं को सिविल डिफेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी।

एक महीने के प्रशिक्षण के बाद अभ्यर्थियों को 65 वर्ष तक की स्थायी नियुक्ति सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में दी जाएगी। नौकरी के दौरान 16,000 से 30,000 रुपये तक वेतन के साथ PF, ग्रेच्युटी, ESI, बीमा, पेंशन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा नौकरी के दौरान 2 बच्चों को IPS स्कूल में पढ़ाने और ड्यूटी के दौरान दुर्घटना होने पर परिवार को 1 लाख से 6 लाख रुपये तक की सहयोग राशि देने का प्रावधान भी है।

 

*कैंप की तिथि और स्थान*

1. *ऊखीमठ विकास खण्ड*: 07/08/2026 एवं 10/08/2026

2. *अगस्त्यमुनि विकास खण्ड*: 11/08/2026 से 12/08/2026 तक

3. *जखोली विकास खण्ड*: 13/08/2026 से 14/08/2026 तक

सभी स्थानों पर कैंप का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक रहेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त विकास खण्ड अधिकारियों को कैंप के सफल आयोजन के लिए निर्देशित किया है।

अधिक जानकारी के लिए कमांडेंट कार्यालय के मोबाइल नंबर 9509896497 या 7905086105 पर संपर्क किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments