Wednesday, August 5, 2026
HomeStatesUttarakhandपुलिस की बड़ी कार्यवाही - पम्प हाउसों व हॉट मिक्स प्लांट्स से...

पुलिस की बड़ी कार्यवाही – पम्प हाउसों व हॉट मिक्स प्लांट्स से चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 7 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग – जनपद में पम्प हाउसों और हॉटमिक्स प्लांट्स से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं का रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 6 दिनों के अन्दर सफल अनावरण किया गया है। पुलिस टीम ने पम्प हाउसों से तांबे की पत्तियां (कॉपर प्लेट्स) व केबल चोरी करने वाले 4 मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के उपरान्त उनकी निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले 3 कबाड़ियों को भी धर दबोचा है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से कुल 147 अदद कॉपर प्लेट्स, समरसीबल केबल, कॉपर की तारें, 2 मोटरें तथा घटना में प्रयुक्त 2 स्कूटियों को बरामद किया है। इन चोरी की घटनाओं में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की धरपकड़ (तलाश) जारी है।

घटनाओं का विवरण

मु.अ.सं. 46/2026 – दिनांक 31 जुलाई 2026 को यूनिप्रो टेक्नो इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. के प्रोजेक्ट मैनेजर की तहरीर पर चोपड़ा एवं डुंगरी स्थित पम्प हाउसों से भवन को क्षति पहुंचाकर 660 मीटर कॉपर कंडक्टर समरसीबल केबल चोरी होने के सम्बन्ध में कोतवाली रुद्रप्रयाग में धारा 305 ए भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया।

मु.अ.सं. 48/2026 – दिनांक 01 अगस्त 2026 को मैकेनिकल इंचार्ज, आरसीसी कम्पनी, शिवानंदी घोलतीर की तहरीर पर शिवानंदी स्थित कंक्रीट व हॉटमिक्स प्लांट से 40-50 कट्टे सीमेंट, मोटर, हाइड्रोलिक पम्प, केबल लाइनें व तांबे के केबल चोरी होने के सम्बन्ध में कोतवाली रुद्रप्रयाग में धारा 305 ए भारतीय न्याय संहिता पंजीकृत किया गया।

 

पुलिस कार्यवाही, गिरफ्तारी एवं निशानदेही पर चोरी हुई सामग्री की बरामदगी ।

मु.अ.सं. 46/2026 में कार्यवाही – पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशों पर कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस व एसओजी टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी करते हुए दिनांक 05 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान कोर्ट तिराहे (चोपड़ा मोटर मार्ग) के पास से 04 मुख्य अभियुक्तों को दो स्कूटियों (हीरो डेस्टिनी नं. यूके 13ए 9501 एवं होंडा एक्टिवा नं. यूके 13ए 7273) के साथ पकड़ा गया। जिनके पास से 46 अदद तांबे की पत्तियां (कॉपर प्लेट्स) तथा 50.28 मीटर समरसेबल केबल व तांबे का तार (वजन 6.284 किग्रा) बरामद किया गया। तत्पश्चात गिरफ्तार अभियुक्त मनवर लाल की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा बद्रीनाथ हाईवे पर तिलणी स्थित कबाड़ी की दुकान से चोरी का माल खरीदने वाले दो कबाड़ियों फरमान व लुकमान को गिरफ्तार किया गया। दुकान से 101 अदद अतिरिक्त कॉपर प्लेट्स तीन अलग-अलग कट्टों में बरामद की गईं।

*मु.अ.सं. 48/2026 में कार्यवाही* – विवेचना के क्रम में अभियुक्त सुमित की निशानदेही पर बस अड्डा रुद्रप्रयाग स्थित कबाड़ी अखलाख उर्फ भूरा की दुकान से आरसीसी प्लांट (हाट मिक्सर) से चोरी की गई 02 अदद इलेक्ट्रिक मोटरें बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

इन दोनों अभियोगों में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2), 331(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता की वृद्धि की गई है। अभियुक्तों को मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

बरामदगी का विवरण-

1. कॉपर प्लेट्स (तांबे की पत्तियां) कुल 147 अदद (विभिन्न मापों में)

2. समरसीबल केबल एवं तांबे का तार 50.28 मीटर (वजन 6.284) किग्रा

3. इलेक्ट्रिक मोटर 02 अदद (हाट मिक्सर प्लांट की)

4. घटना में प्रयुक्त वाहन स्कूटी हीरो डेस्टिनी (रजिस्ट्रेशन नं. यूके 13ए 9501) एवं स्कूटी होंडा एक्टिवा (रजिस्ट्रेशन नं. यूके 13ए 7273)

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगणों का विवरण -*

 

*मुख्य अभियुक्त (चोरी करने वाले)*

1- मनवर लाल पुत्र रणजीत लाल, निवासी ग्राम तूना, पोस्ट सुमेरपुर, थाना व जिला रुद्रप्रयाग (उम्र 38 वर्ष)

2- सुमित उर्फ जे.सी.बी. पुत्र सुरेन्द्र लाल, निवासी ग्राम तिलणी, थाना व जिला रुद्रप्रयाग (उम्र 28 वर्ष)

3- हृदयराम पुत्र मुन्दरिका राम, निवासी ग्राम कोल्ह पाण्डू, थाना पाण्डू, जिला पलामू (झारखंड), हाल निवासी सुविधानगर, रुद्रप्रयाग (उम्र 30 वर्ष)

4- सुनील कुमार पुत्र आनंद लाल, निवासी ग्राम व पोस्ट रतूड़ा, थाना व जिला रुद्रप्रयाग (उम्र 40 वर्ष)

*सह-अभियुक्त/कबाड़ी (चोरी का माल खरीदने वाले)*

5- फरमान पुत्र गाजिब, निवासी ग्राम हिरोडा मुस्तकम, थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर, उ.प्र. (उम्र 36 वर्ष)

6- लुकमान पुत्र गाजिब, निवासी ग्राम हिरोडा मुस्तकम, थाना गागलहेड़ी, जिला सहारनपुर, उ.प्र. (उम्र 27 वर्ष)

7- अखलाख उर्फ भूरा पुत्र अफजल खान, निवासी ग्राम ननहेडा गाजी, थाना गागलहेड़ी, जनपद सहारनपुर (हाल कबाड़ी दुकान, बस अड्डा रुद्रप्रयाग, उम्र 38 वर्ष)

 

*पुलिस टीमों का विवरण -*

 

1- प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग श्री मुकेश सिंह चौहान

2- वरिष्ठ उपनिरीक्षक कुलदीप पंत (विवेचक – मु.अ.सं. 46/26)

3- उपनिरीक्षक जयवीर सिंह रावत (विवेचक – मु.अ.सं. 48/26)

4- अपर उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह

5- हैड कान्स. मनोज चौहान

6- हैड कान्स. महावीर सिंह

7- हैड कान्स. गोविंद सिंह

8- कान्स. दीपक प्रसाद (एसओजी)

9- कान्स. देवेन्द्र सिंह (एसओजी)

10- कान्स विनय पंवार (एसओजी)

11- कान्स. प्रदीप कुमार।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments