देहरादून I श्रीधाम वृंदावन के सुप्रसिद्ध भागवताचार्य पूज्य पुंडरीक गोस्वामी जी के श्रीमुख से 7 अगस्त से 13 अगस्त तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन स्थानीय जीएमएस रोड स्थित एक होटल में किया जाएगा।
इस संबंध में उत्तरांचल प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार के दौरान योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी एवं श्री श्री बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष एवं समाजसेवी अखिलेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को प्रातः 9 बजे साई गेस्ट हाउस जीएमएस रोड से कथा स्थान तक श्रीमद्भागवत जी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में सैकड़ों मातृशक्ति की गरिमामयी सहभागिता रहेगी। इसके उपरांत प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा की अमृत वर्षा होगी। समिति ने बताया कि वर्षा ऋतु एवं उमस को ध्यान में रखते हुए कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन सायंकाल विशेष आरती एवं प्रसाद वितरण भी होगा। पत्रकार वार्ता में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री श्री बालाजी सेवा समिति द्वारा अब तक लगभग 700 जरूरतमंद कन्याओं का सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा चुका है। आगामी दिसंबर माह में 108 कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन प्रस्तावित है। जरूरतमंद परिवार समिति से संपर्क कर इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस अवसर पर यह भी जानकारी दी गई कि सनातन धर्म की ऋषि-मुनि परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु जीएमएस रोड, देहरादून में समिति द्वारा एक भव्य मंदिर का निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा। मुख्य यजमान सुनील शर्मा परिवार और अनिल गर्ग परिवार रहेंगे।पत्रकार वार्ता में योगाचार्य डॉ. बिपिन जोशी, संस्थापक अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, मनोज खंडेलवाल, चंदेश अरोड़ा, सचिन गुप्ता, मनमोहन लखेड़ा, ओम प्रकाश गुप्ता, मनोज गोयल, उमा शंकर रघुवंशी, पंकज चह्नन्ना, राजेश चौरसिया, अविनाश अग्रवाल, मुख्य संरक्षक श्रवण वर्मा सुनील शर्मा, अनिल गर्ग, in दीपक सिंघल, रमेश गोयल, नरेश सिंघल, नरेश गुप्ता ममता गर्ग, शिवा चौधरी सहित समिति के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Recent Comments