Sunday, August 2, 2026
HomeStatesUttarakhandदुःखद घटना- घास लेने गई महिला गदेरे में बही, SDRF-जल पुलिस-DDRF ने...

दुःखद घटना- घास लेने गई महिला गदेरे में बही, SDRF-जल पुलिस-DDRF ने रेस्क्यू कर बरामद किया शव

रुद्रप्रयाग (देवेन्द्र चमोली),- विकास खण्ड जखोली से एक दुखद घटना सामने आई। यहां ग्राम कोटी के स्वारा नामी तोक क्षेत्र में रविवार को घास काटने गई एक महिला के गदेरे में बह जाने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया और एसडीआरएफ, जल पुलिस तथा डीडीआरएफ की टीमों को तत्काल मौके के लिए रवाना कर खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया खोज बचाव के बाद महिला का शव बरामद किया।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 11:32 बजे ग्राम प्रधान सेमकोटी की ओर से सूचना दी गई कि तिमली से आगे घास लेने गई एक महिला अचानक गदेरे की तेज धार में बह गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बिना देर किए जल पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ बसुकेदार की टीमों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया।
लापता महिला की पहचान ग्राम कोटी निवासी श्रीमती विनीता देवी (38 वर्ष), पत्नी श्री हिम्मत सिंह नेगी के रूप में हुई है। घटना के बाद से रेस्क्यू टीमें गदेरे के आसपास के क्षेत्र में लगातार तलाशी अभियान चलाया। काफी खोज बीन के बाद महिला के शव को खदेरे से बरामद किया गया।
क्षेत्र वासियों का कहना है कि मानसूनी बारिश के चलते गदेरे का जलस्तर बढ़ा हुआ है, घास काटते वक्त पैर फिसलने से घटना होना बताया जा रहा है। घटना से छैत्र का माहौल गमगीन है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments