Sunday, August 2, 2026
HomeStatesUttarakhandसृष्टि कंडारी संदिग्ध मौत मामला: डोईवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने...

सृष्टि कंडारी संदिग्ध मौत मामला: डोईवाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने पति और ननद को किया गिरफ्तार

देहरादून,  सरकारी शिक्षिका नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में डोईवाला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पति सौरभ खत्री और ननद सुरभि खत्री उर्फ चारू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को शनिवार को हरावांला स्थित लक्ष्मण एन्क्लेव स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया। मामले में नामजद सास परवीना देवी की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, 29 जुलाई 2026 को सृष्टि की मां सीमा कंडारी, निवासी श्रीकोट, श्रीनगर (पौड़ी गढ़वाल) ने कोतवाली डोईवाला में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी सृष्टि का विवाह नवंबर 2025 में सौरभ खत्री निवासी लक्ष्मण एन्क्लेव,दिल्ली फार्म, हर्रावाला से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर सृष्टि को लगातार प्रताड़ित करता था। इसी प्रताड़ना के चलते उसकी हत्या किए जाने का आरोप परिजनों ने लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सौरभ खत्री, सास परवीना देवी और ननद सुरभि खत्री उर्फ चारू के खिलाफ बीएनएस की धारा 80(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने देहरादून ने सीओ डोईवाला वंदना वर्मा के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित कर विवेचना सौंपी। जांच के दौरान पुलिस मृतका की मां और अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए। इसी दौरान सृष्टि की मां ने पुलिस को एक वीडियो उपलब्ध कराया, जिसे सृष्टि ने घटना से पहले भेजा था। पुलिस के मुताबिक, वीडियो में सृष्टि ने शादी के बाद से ससुराल पक्ष पर लगातार प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए थे। पुलिस ने वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों को जांच में शामिल किया। एसएसपी प्रमेंद्र डोवाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए डोईवाला थाने में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए सौरभखत्री और उसकी बहन सुरभि खत्री उर्फ चारू को हरार्याला स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले में नामजद सास की भूमिका की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments