Wednesday, July 29, 2026
HomeStatesUttarakhandपीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में 'राष्ट्रीय एकता पर्व 2026-27' का भव्य...

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर में ‘राष्ट्रीय एकता पर्व 2026-27’ का भव्य शुभारंभ

देहरादून, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर, देहरादून में आज ‘राष्ट्रीय एकता पर्व 2026-27’ के अंतर्गत संकुल स्तरीय ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एवं ‘कला उत्सव’ प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय कार्यक्रम का आयोजन हाइब्रिड (ऑनलाइन व ऑफलाइन) माध्यम से किया जा रहा है, जो 29 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में देहरादून संभाग के अंतर्गत कुल आठ प्रमुख विद्यालयों के 152 प्रतिभागियों ने पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।May be an image of one or more people, dais and text that says "温酒 赤きが.ミ केन्द्रीय विद्यालय संगठम KENDRIYAV KENDRIYAVIDYALAYASANGATHAN IDYALAYA SANGATHAN মবদ/ /DEHRADU SHRI राष्ट्रीय एकता पब2026-27 RASHTRIYA EKTA PARV 2026-27 क भारत श्रेष भारत /कलता उत्सव SHRESHTTHA BHARAT/ KAL 1片1年1 A सकभारत सक श्रेष्छभासत उत्रव"
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बीरपुर, देहरादून में राष्ट्रीय एकता पर्व के संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय न्यू टिहरी टाउन ,केंद्रीय विद्यालय भेल हरिद्वार, केंद्रीय विद्यालय, अगस्त्यमुनि , केंद्रीय विद्यालय आईटीबीपी (शिफ्ट 1 एवं 2), देहरादून केंद्रीय विद्यालय, काशीपुर ,केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी, देहरादून ने प्रतिभागिता की । कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और पहाड़ी नृत्य से सभी को भाव विभोर किया । May be an image of violin, flute, temple and textविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती बसंती खपा ने सभी विशिष्ट अतिथियों, विभिन्न विद्यालयों से पधारे अनुरक्षकों और छात्र-छात्राओं का गर्मजोशी से स्वागत किया व सभी निर्णायक मंडल के सदस्यों का हरित स्वागत किया। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री देवेंद्र सिंह ने ‘राष्ट्रीय एकता पर्व 2026’ की रूपरेखा से सभी को अवगत कराया। 29 जुलाई 2026 को आयोजित पहले दिन विभिन्न श्रेणियों में रोमांचक मुकाबले हुए जिनमे एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत राष्ट्रीय समूह गीत एवं राष्ट्रीय समूह नृत्य शामिल था व कला उत्सव के अंतर्गत एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, एकल वादन, समूह संगीत वादन, दृश्य कला, कला प्रभाव प्रदर्शनी और ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिताएं का आयोजन देर शाम तक चलता रहा और सभी निर्णायक मंडल भी पूर्ण तन्यता से प्रतिभागियों हुनर का अवलोकन करते रहे । कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए कला और शिक्षा जगत के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ निर्णायक मंडल के रूप में डॉ. अफरोज इकबाल प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय खानपुर, हरिद्वार, श्री मोहम्मद मोइन खान निदेशक, चित्रलेखा आर्ट स्कूल  श्री अविनाश मिश्रा शास्त्रीय गायक, श्रीमती शीतल सेन शास्त्रीय नृत्यांगना, सुश्री भारती सूर्यान लोक नृत्यांगना, उपस्थित रहे।No photo description available.
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री जितेंद्र सिंह रावत,श्रीमती दीप माला और श्रीमती रिंकी नेगी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की उपप्राचार्य ,श्रीमती अलका तड़ियाल, मुख्य-अध्यापिका श्रीमती आरती उनियाल, श्री डी.एम. लखेड़ा, श्री देवेंद्र सिंह,श्री सुशील कुमार, श्री चरण सिंह ,श्रीमती सविता चौधरी, सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।May be an image of text

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments