Tuesday, July 28, 2026
HomeStatesUttarakhandबीएसएनएल कर्मचारियों का तीन दिवसीय धरना शुरू, संगठनात्मक पुनर्गठन वापस लेने की...

बीएसएनएल कर्मचारियों का तीन दिवसीय धरना शुरू, संगठनात्मक पुनर्गठन वापस लेने की मांग

देहरादून।   बीएसएनएल उत्तराखंड सर्किल के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर तीन दिवसीय धरना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने जल्द ही मांगों के निराकरण की मांग की है। ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन ऑफ बीएसएनएल के आह्वान पर कर्मचारियों ने उत्तराखंड में प्रस्तावित संगठनात्मक पुनर्गठन (पायलट प्रोजेक्ट) को वापस लेने, तीसरे वेतन संशोधन को लागू करने, पदोन्नति, स्थानांतरण, विशेष भत्ते, एचआर से जुड़े लंबित मामलों और कर्मचारियों के हितों से संबंधित समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है। संगठनों का कहना है कि पुनर्गठन से कर्मचारियों के भविष्य और बीएसएनएल की सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, इसलिए इसे तत्काल वापस लिया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments