Thursday, August 13, 2026
HomeTrending Nowदून सिटी एफसी एंड अकादमी बनी दून की पहली अकादमिक मान्यता प्राप्त...

दून सिटी एफसी एंड अकादमी बनी दून की पहली अकादमिक मान्यता प्राप्त फुटबॉल अकादमी

देहरादून, उत्तराखंड़ के फुटबॉल इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। दून सिटी एफसी एंड अकादमी ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ द्वारा प्रदान की जाने वाली अकादमिक मान्यता प्राप्त कर देहरादून की प्रथम फुटबॉल अकादमिक बनने का गौरव हासिल किया है।

यह उपलब्धि न केवल क्लब के लिए बल्कि सम्पूर्ण देहरादून एवं उत्तराखण्ड के फुटबॉल जगत के लिए गर्व का विषय है। एआईएफएफ अकादमिक मान्यता भारतीय फुटबॉल में युवाओं के विकास हेतु निर्धारित उच्च मानकों की आधिकारिक मान्यता है। यह प्रमाणित करता है कि अकादमी खिलाड़ी विकास, प्रशिक्षकों की गुणवत्ता, संरचना, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाओं तथा प्रशासनिक व्यवस्था जैसे विभिन्न मानकों पर एआईएफएफ द्वारा निर्धारित आवश्यकताओं को पूरा करती है। एआईएफएफ ने 2026-27 सत्र के लिए देशभर की मान्यता प्राप्त अकादमियों की घोषणा हाल ही में की है।

स्थानीय प्रेस क्लब में दून सिटी एफसी एंड अकादमी के संस्थापक एवं निदेशक प्रवीण फरासी ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि यह उपलब्धि पिछले छह वर्षों की निरंतर मेहनत, समर्पण और खिलाड़ियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों तथा सहयोगियों के विश्वास वेश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अब देहरादून के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की संरचित प्रशिक्षण व्यवस्था, बेहतर प्रतियोगिताओं में भागीदारी तथा भविष्य में उच्च स्तर के अवसर प्राप्त करने का मजबूत मंच मिलेगा।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय अकादमी के समस्त कोचिंग स्टाफ, तकनीकी टीम, खिलाड़ियों, अभिभावकों, सहयोगी संस्थाओं तथा सभी फुटबॉल प्रेमियों को दिया, जिनके निरंतर सहयोग से यह ऐतिहासिक उपलब्धि संभव हो सकी।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में अकादमी की आगामी योजनाओं की भी जानकारी दी गई, जिनमें ग्रासरूट फुटबॉल को और अधिक मजबूत करना, युवा खिलाड़ियों के लिए उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराना, एआईएफएफ एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में नियमित भागीदारी तथा उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने के लिए दीर्घकालिक विकास कार्यक्रम शामिल हैं। दून सिटी एफसी एंड अकादमी सभी फुटबॉल प्रेमियों, खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं खेल संगठनों का आभार व्यक्त करती है तथा विश्वास दिलाती है कि भविष्य में भी देहरादून और उत्तराखण्ड में फुटबॉल के विकास हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।

प्रेस वार्ता में दून सिटी फाउंडेशन ट्रस्ट सदस्यों के साथ देहरादून फुटबॉल एसोसिएशन, जिला सॉकर एसोसिएशन, दून रेफरी एसोसिएशन, संजिव डोभाल, संदीप शर्मा, सतीश कुलाश्री, दिलबीर सिंह बिष्ट, रमेश राणा, अनिल, अभिनव नेगी, सौरभ उनियाल अनुपम नेगी, दीपक फरासी, संजय पुरोहित, अभिषेक पुण्डीर, राजेश उनियाल, सौरभ उनियाल आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments