देहरादून,नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित नीट-UG 2026 के परिणामों में ‘आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड’ (एईएसएल) के छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की है। संस्थान की छात्रा दिव्यांशी चौधरी ने 720 में से 667 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 605 हासिल की है।
इसके साथ ही नैशा ध्यानी ने 655 अंकों के साथ AIR 1130, आरव सैनी (AIR 1579), अदिति सिंह (AIR 2287) और श्रुति (AIR 5283) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सफलता पर खुशी जताते हुए छात्रों ने अपनी कामयाबी का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग को दिया। एईएसएल के क्षेत्रीय निदेशक डी के मिश्रा ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत और संस्थान की मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था का प्रमाण है। राष्ट्रीय स्तर पर इस वर्ष आकाश के 4 छात्रों ने टॉप 10 और 41 छात्रों ने टॉप 100 में जगह बनाई है।


Recent Comments