Tuesday, July 14, 2026
HomeTrending Nowअरुण सोनकर ने जीता 'मिस्टर उत्तराखंड 2026' का खिताब, आरके फैशन इवेंट्स...

अरुण सोनकर ने जीता ‘मिस्टर उत्तराखंड 2026’ का खिताब, आरके फैशन इवेंट्स के शो में बिखेरा जलवा

देहरादून। आरके फैशन इवेंट्स द्वारा आयोजित ‘मिस्टर एंड मिस इंडिया इंटरनेशनल 2026’ प्रतियोगिता में प्रतिभागी अरुण सोनकर (आयु 34 वर्ष) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘मिस्टर उत्तराखंड 2026’ का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम का आयोजन देवभूमि यूनिवर्सिटी, उत्तराखंड के सहयोग से किया गया।

इस भव्य आयोजन का संचालन आयोजक केइआरा शर्मा एवं रोहन कर्णवाल ने किया। कार्यक्रम को देवभूमि यूनिवर्सिटी उत्तराखंड का सहयोग प्राप्त हुआ। वहीं श्री राधा रानी ह्यूमन वेलफेयर एसोसिएशन एवं यूनिवर्सल इंडिया अवॉर्ड्स ने सहयोगी साझेदार के रूप में अपनी भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के शो एंकर शुभांग वालिया रहे, जबकि शो डायरेक्टर प्रणय दीक्षित, मैनेजमेंट हेड सौरभ छेत्री, बैकस्टेज की जिम्मेदारी प्रीति शर्मा ने संभाली। मेकअप की जिम्मेदारी बेलेज़ा देहरादून और अब्दुल मेकओवरज़ की टीम ने निभाई।

खिताब जीतने के बाद अरुण सोनकर ने आयोजकों, निर्णायक मंडल, अपने परिवार तथा सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें आगे और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments