हरिद्वार (कुलभूषण) अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश अनुसार आज शिव मन्दिर जटवाड़ापुल ज्वालापुर पर केंद्र व उत्तराखंड की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना दिया। कार्यक्रम का आयोजन व संचालन नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बालेश्वर सिंह, पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल व राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी के लोग एवं उसके अनुयायी संगठन आरएसएस द्वारा लगातार हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया जा रहा है । अयोध्या में प्रभु श्री राम जी मंदिर के चढ़ावे की चोरी कर सनातन धर्म और श्री राम भक्तों के साथ बहुत बड़ा धोखा है। प्रभु श्री राम मंदिर में चोरी की निष्पक्ष जांच हो। इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व प्रत्याशी राजबीर चौहान, महेश प्रताप राणा व पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रदीप चौधरी ने कहा इससे पूर्व उत्तराखंड में बाबा श्री केदारनाथ ज्योतिर्लिंग से सोना चोरी करके जैसा महा पाप करने का कर्म किया गया और अब श्री बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे की चोरी सामने आयी है जिससे आम आदमी की धार्मिक आस्था पर ठेस पहुंची है। इस धरने प्रदर्शन में रानीपुर प्रभारी रविश भटीजा, पूर्व राज्यमंत्री फुरकान अली व पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बलजीत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार सनातन विरोधी सरकार है जो लोग प्रभु श्री राम मंदिर, बाबा श्री केदारनाथ ज्योतिर्लिंग में हुए सोना चोरी और अब श्री बद्रीनाथ धाम में हुए चढ़ावे की चोरी के दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल ,प्रदेश सचिव पूनम भगत व जिला अध्यक्ष एस. सी.विभाग ने कहा कि भाजपा सरकार हिन्दुओं की आस्था से खिलवाड़ कर रही है और दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है चम्पतराय ने त्याग पत्र दिया है और जो मंदिर के छोटे कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही करके मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा जो की भाजपा और आरएसएस से जुड़े है।
इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि मयंक, कैलाश प्रधान व पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि श्री बदरीनाथ धाम में हुए चढ़ावों में हेराफेरी प्रदेश धामी सरकार पर सवाल उठाती है कि किस तरह मुख्यमंत्री के नाक के नीचे चोरी हुई प्रमोद नौटियाल को निलंबित करके सरकार अपनी जवाबदेही से बच नहीं सकती और कांग्रेस की मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाही हो।
इस अवसर पर मनोज जाटव, मोहन राणा,सोम त्यागी, संजय सैनी,समर्थ अग्रवाल, बी. एस.तेजियांन, सी. पी.सिंह, गौरव चौहान,मनोज सैनी, पराग मिश्रा, राजेंद्र श्रीवास्तव, अजय मुखिया,रविंदर धीमान, सौरव सैनी, आर.बी.एन वर्मा, अशोक धीगान, सत्यपाल शास्त्री, वेद पाल तेजियांन, मार्कण्डेय सिंह, विकास चंद्रा ,मनी राम बागड़ी , डॉ मेहरबान, जितेन्द्र चौधरी , आशीष पंवार, सतेंद्र वर्मा, अरुण चौहान, डॉ दिनेश पुंडीर,गिरजेश कुमार, सुनील कुमार, एल एस रावत, जे एस तोमर, उपस्थिति रहे।


Recent Comments