थाना मसूरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लापता युवक सकुशल परिजनों से मिलाया गया
मसूरी, मोहित शर्मा पुत्र श्री राजेश कुमार शर्मा, निवासी 52, गणेश नगर एक्सटेंशन, दिल्ली थाना मसूरी पर उपस्थित हुए तथा बताया कि वे अपने परिवार के साथ मसूरी घूमने आए थे। उनका लगभग 18 वर्षीय पुत्र जतिन शर्मा पुत्र मोहित शर्मा गांधी चौक, मसूरी से कहीं चला गया है। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया तथा उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था।
सूचना प्राप्त होते ही थाना मसूरी पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा गांधी चौक, माल रोड, लाइब्रेरी चौक, पिक्चर पैलेस, हैप्पी वैली, पोलो ग्राउंड, बस स्टैंड एवं अन्य संभावित स्थानों पर सघन चेकिंग एवं तलाश अभियान चलाया गया। साथ ही तकनीकी सहायता से मोबाइल फोन की ट्रैकिंग कराई गई। कुछ समय पश्चात मोबाइल फोन सक्रिय होने पर उसकी लोकेशन हैप्पी वैली, मसूरी क्षेत्र में प्राप्त हुई। प्राप्त लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची तथा हैप्पी वैली पोलो ग्राउंड से जतिन शर्मा को सकुशल बरामद कर लिया।
पूछताछ में जतिन शर्मा द्वारा बताया गया कि वह अपने पिता से किसी बात पर नाराज़ होकर अकेले चला गया था तथा इसी कारण उसने अपना मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर दिया था।
आवश्यक पूछताछ एवं सत्यापन के उपरांत युवक को सकुशल उसके पिता श्री मोहित शर्मा के सुपुर्द किया गया।
अपने पुत्र के सकुशल मिलने पर परिजनों द्वारा थाना मसूरी पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
अपर उपनिरीक्षक संदीप कुमार
कांस्टेबल विनोद चौहान
होमगार्ड संजीत




Recent Comments