चमोली। चमोली जिले के प्रभारी और ग्राम्य विकास, लघु उद्योग मंत्री भरत चौधरी ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेज चार के तहत जल्द 1492 सड़कों पर काम शुरू होगा। इनमें से 184 सड़कों पर टेंडर जारी कर दिए गए हैं। जबकि 275 सड़कें टेंडर प्रक्रिया की पाइपलाइन में हैं। केंद्र में भाजपा सरकार और पीएम नरेंद्र मोदी के 12 साल पूरे होने पर ब्लाॅक सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में भरत चौधरी ने कहा कि बदरीनाथ मास्टर प्लान, केदारनाथ पुनर्निर्माण, ऑलवेदर सड़क, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन सहित कई बड़ी परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। इन 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के सशक्तीकरण को प्राथमिकता दी है। राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे और हवाई अड्डों का विस्तार हुआ है। इस मौके पर विधायक अनिल नौटियाल, प्रमुख दीपिका मैखुरी, जिलाध्यक्ष गजपाल बत्र्वाल और जिला महामंत्री अरुण मैठाणी आदि मौजूद थे।


Recent Comments