Wednesday, May 6, 2026
HomeTrending Nowकैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी से भरसार विवि के कुलपति ने की...

कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी से भरसार विवि के कुलपति ने की भेंट, चिरबटिया महाविद्यालय के विकास पर हुई चर्चा

देहरादून, ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री भरत सिंह चौधरी से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय भरसार के कुलपति (VC) डॉ.परविंदर कौशल द्वारा शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर कुलपति द्वारा विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, शैक्षणिक कार्यक्रमों एवं छात्र-छात्राओं से संबंधित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी मंत्री जी को दी गई। बैठक के दौरान विशेष रूप से कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत चिरबटिया में स्थापित पर्वतीय कृषि महाविद्यालय पर विस्तृत चर्चा की गई।

  • कुलपति डॉ. परविंदर कौशल ने मंत्री को विश्वविद्यालय की गतिविधियों से अवगत कराया।
  • चिरबटिया स्थित पर्वतीय कृषि महाविद्यालय की आधारभूत संरचना और पाठ्यक्रमों पर हुई गंभीर चर्चा।
  • बैठक में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एस.पी. सती और अन्य अधिकारी भी रहे मौजूद।

चर्चा में पर्वतीय कृषि महाविद्यालय चिरबटिया में संचालित पाठ्यक्रमों, आधारभूत संरचना,अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की स्थिति एवं स्थानीय विषयों पर गंभीर चिंतन एवं विचार विमर्श किया गया।

मंत्री  भरत सिंह चौधरी ने पर्वतीय कृषि महाविद्यालय चिरबटिया में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्ध संसाधनों तथा विद्यार्थियों एवं अन्य आश्यक जानकारियाँ प्राप्त की। उन्होंने कहा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
मंत्री ने आश्वासन दिया कि चिरबटिया महाविद्यालय में आ रही सभी प्रकार की समस्याओं के निवारण हेतु हरसंभव सहयोग प्रदान किया जाएगा तथा विद्यार्थियों के हित में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. एस.पी. सती एवं अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments