Wednesday, May 6, 2026
HomeTrending Nowपूर्व कुलपति सहित दर्जनों सेवानिवृत्त अधिकारियों ने थामा उत्तराखण्ड क्रान्ति दल का...

पूर्व कुलपति सहित दर्जनों सेवानिवृत्त अधिकारियों ने थामा उत्तराखण्ड क्रान्ति दल का दामन

देहरादून – प्रदेश में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। दल लगातार सदस्यता अभियान के जरिये समाज के हर वर्ग व हर छैत्र से जुड़े लोगों के बीच अपनी पैंठ बनाने में जुटा है। इसी कड़ी में सोमवार को उत्तराचंल प्रेस क्लब देहरादून में एक बृहद सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। जिसमें गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो यूएस रावत सहित दर्जनों पूर्व अधिकारियों ने दल की सदस्यता ग्रहण की।
उत्तराखंड क्रान्ति दल के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती की अध्यक्षता में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम उत्तरांचल प्रेस क्लब, देहरादून में सम्पन्न हुआ। जिसमें दो पूर्व कुलपतियों सहित विभिन्न छैत्रो में सेवा दे चुके दर्जनों पूर्व अधिकारियों, उद्योगपतियों व भूतपूर्व सैनिकों ने उत्तराखंड क्रान्ति दल की सदस्यता ग्रहण की l
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख नाम रहे—
श्री यू.एस. रावत (पूर्व कुलपति गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर), प्रो. जे.पी. पचौरी (पूर्व कुलपति), कर्नल शक्ति बजाज, डॉ. बी.एस. रावत (से.नि. CMO, ESI), डॉ. रघुवीर सिंह (से.नि. CMO, रेलवे), डॉ. एम.एस. राणा (से.नि. CMO, CGHS), श्री जी.एस. राणा (से.नि. GM, IOB), इ. एन.एस. रावत (मुख्य अभियंता, MDDA), डॉ. हरिश जुगरान (वरिष्ठ वैज्ञानिक, BSI), इ. वी.एस. मेहता (से.नि. HAL), श्री एम.एस. पाल (से.नि. IFS), श्री के.एस. पाल (से.नि. बैंक प्रबंधक), श्री एल.एस. बुटोला (सामाजिक कार्यकर्ता), श्री मुकेश पुरोहित (से.नि. प्रबंधक, रेलवे), श्री बी.एस. रावत (से.नि. मुख्य प्रबंधक, SBI) आदि शामिल रहे। इस अवसर पर उक्रांद के केन्द्रीय अध्यक्ष सुरेन्द्र कुकरेती, केन्द्रीय उपाध्यक्ष कर्नल सुनील कोटनाला, केन्द्रीय महामंत्री व जनपद चमोली के प्रभारी देवेन्द्र चमोली, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष महिपाल पुंडीर, आदि उपस्थित थे।May be an image of dais and text

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments