Saturday, May 2, 2026
HomeStatesUttarakhandग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने मनाया स्थापना दिवस

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने मनाया स्थापना दिवस

देहरादून।   ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने बुधवार को अपना 16वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। शिक्षकों और स्टाफ कर्मचारियों ने अपना अनुभव साझा किया। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डॉ राकेश कुमार शर्मा, कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ अमित आर भट्ट, प्रो वाइस चांसलर डॉ संतोष एस सर्राफ, कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, डीन ऑफ एकेडमिक्स डॉ प्रमोद एस नैयर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रो राकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अब तक की उपलब्धियों का मूल्यांकन करते हुए नए लक्ष्यों की ओर बढ़ना आवश्यक है, क्योंकि भविष्य असीम संभावनाओं से भरा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments