Wednesday, April 22, 2026
HomeTrending Nowएम एस गैलेक्सी हॉस्पिटल में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

एम एस गैलेक्सी हॉस्पिटल में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन

देहरादून, दून स्थित MS Galaxy Multispeciality Hospital में एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर Kuflon
Charitable Trust के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे Rajiv Gandhi Cancer Institute and Research Centre, दिल्ली तथा Ganga Prem Hospice, ऋषिकेश के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
इस शिविर में Dr. Nikunj Aggrawal, Dr. Drishti Sharma एवं Dr. Nilesh Sharma जैसे अनुभवी चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उचित परामर्श दिया।
शिविर के दौरान लगभग 100 से अधिक मरीजों ने लाभ उठाया। इसमें मुख्य रूप से कैंसर स्क्रीनिंग, सामान्य स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श, दवाइयों का निःशुल्क वितरण तथा गंभीर रोगों की प्रारंभिक पहचान जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
MS Galaxy Multispeciality Hospital के निदेशक Dr. Mahesh Kuriyal एवं Dr. Sumita Prabhakar ने बताया कि इस प्रकार के शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। ऐसे आयोजनों से लोगों को समय पर जांच और सही मार्गदर्शन मिलता है, जिससे गंभीर बीमारियों का प्रारंभिक स्तर पर ही पता लगाया जा सकता है और उपचार आसान हो जाता है।
अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इस तरह के निःशुल्क शिविर न केवल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए सहायक होते हैं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments