Saturday, April 18, 2026
HomeStatesUttarakhandपंतद्वीप क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 35 दुकानें व 57 रेहड़ियां...

पंतद्वीप क्षेत्र में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, 35 दुकानें व 57 रेहड़ियां हटाई गईं

हरिद्वार, जनपद में चारधाम यात्रा, कांवड़ मेला और कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में शनिवार को पंतद्वीप क्षेत्र में व्यापक कार्रवाई की गई।
उप मेला अधिकारी आकाश जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने संयुक्त अभियान चलाते हुए अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की। अभियान में नगर निगम, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण, सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग और पुलिस विभाग की टीमों ने भाग लिया।कार्रवाई के दौरान टीम ने अवैध रूप से स्थापित 35 अस्थायी दुकानों और 57 रेहड़ियों को हटाया। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आयोजनों को सुव्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए ऐसे अतिक्रमण हटाना आवश्यक है।
प्रशासन ने चेतावनी दी है कि अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments