चमियाला/टिहरी गढ़वाल। देहरादून स्थित बलूनी हॉस्पिटल द्वारा टिहरी गढ़वाल के चमियाला (घनसाली) क्षेत्र में रविवार को एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 200 से अधिक स्थानीय लोगों ने भाग लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श और उपचार का लाभ उठाया।
शिविर का उद्घाटन अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. उदयशंकर बलूनी एवं नगर पंचायत चमियाला के अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह राणा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की भी सक्रिय भागीदारी रही।
शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं दीं, जिनमें डॉ. यू.एस. बलूनी (जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन), डॉ. डी.सी. नौटियाल (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. संदीप टंडन (चिकित्सा विशेषज्ञ), डॉ. संजीव गुप्ता (मूत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. प्रीति पांडेय (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. विष्णु वाजपेयी (हड्डी रोग विशेषज्ञ) शामिल रहे।
शिविर के सफल संचालन में प्रबंधन टीम के श्री कृष्णा छेत्री एवं श्री राकेश सुयाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। नर्सिंग स्टाफ में श्री धीरज, सुश्री कोमल, श्रीमती रेखा कोठियाल और सुश्री सरिता ने सेवाएं दीं। वहीं, औषधि वितरण में श्री कन्हैया पुरोहित और गौरव गुसाईं ने सहयोग किया। इस अवसर पर सभासद श्री बीरेंद्र राणा, श्री मनोज नौटियाल और श्री प्रकाश रतूड़ी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।



Recent Comments