मुम्बई, फिल्म जगत की मशहूर गायिका आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है, शनिवार को कार्डियक अरेस्ट आने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था, उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा, इस महान गायिका के निधन की खबर आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर छा गयी, वहीं फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं, हालांकि निधन से कुछ घंटे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज गायिका के स्वस्थ होने की कामना की थी. उन्होंने एक्स पर लिखा, ”यह सुनकर चिंता में हूं कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं l”
आशा भोसले की सेहत की बात करें तो उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनका इलाज इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में चल रहा था, वहीं आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनकी पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर दी थी, उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मेरी दादी आशा भोसले बहुत ज्यादा थकान और छाती के इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा, हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे l”
आशा भोसले ने फिल्म जगत में एक से बढ़कर एक फिल्मी गाने गाये, इन गानों में ‘पिया तू अब तो आजा’, ‘दम मारो दम’, ‘ये मेरा दिल’, ‘चुरा लिया है तुमने’, ‘इन आंखों की मस्ती के’, ‘दिल चीज क्या है’ जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं, उन्होंने गजल, भजन, पॉप और क्लासिकल हर शैली में अपनी आवाज का जादू बिखेरा, आशा ने ओ.पी. नैयर, आर.डी. बर्मन और ए.आर. रहमान के साथ मिलकर कई यादगार गीत दिए, उनकी इस बेहतरीन सेवाओं के लिये फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के सम्मान और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है, उनकी गिनती दुनिया के सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाले कलाकारों में भी की जाती है, आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है l उन्होंने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत जगत में योगदान दिया है, उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 12 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं l



Recent Comments