Saturday, April 18, 2026
HomeTrending Nowडिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल जारी, उक्रांद ने दिया समर्थन

डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल जारी, उक्रांद ने दिया समर्थन

रुद्रप्रयाग में डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल 17वें दिन भी जारी रही। 27 सूत्रीय मांगों व समस्यायों को लेकर उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले जनपद के इंजिनियर्स आंदोलन रत है। आज उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने धरना स्थल पर जाकर डिप्लोमा इंजीनियर्स को अपना समर्थन दिया ।

डिप्लोमा इंजीनियर्स के जनपद अध्यक्ष रेवत सिंह रावत, सचिव अआलोक पुरोहित के नेतृत्व में जनपद में कार्यरत इंजीनियर्स वेतन विसंगति, ग्रेड पै, पुरानी पेंशन बहाली

जल संस्थान व पेयजल निगम के राजकीय करण व एकीकरण, पदोन्नति में 20 प्रतिशत कोटा, सहायक अभियंता के अधिकार छैत्र में बढ़ोत्तरी। उचित बीमा

विषम परिस्थितियों में काम करना पड़ता है आधुनिक सुविधाएं जैसे लैपटॉप आदि उपलब्ध कराना, गैर तकनीकी कार्यों में ड्यूटी , बाहरी कार्यदाई संस्थाओं को कार्य आबंटन सहित

27 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य वहिष्कार पर है।

आज उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के केन्द्रीय महामंत्री देवेन्द्र चमोली, जिलाध्यक्ष बलबीर चौधरी, केन्द्रीय सचिव विष्णु कांत शुक्ला, केन्द्रीय संगठन मंत्री पृथ्वीपाल रावत आदि ने धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया। उक्रांद का कहना है कि डिप्लोमा इंजीनियर्स के कार्य वहिष्कार का सीधा प्रभाव विकास कार्यो पर पड़ता दिखाई दे रहा है। सरकार को शीघ्र ही डिप्लोमा इंजीनियर्स इंजिनियर्स की न्योयोचि मांगों व उनकी समस्याओं का निस्तारण करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments